छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के मंत्री ने मोदी को बताया आदिवासियों का भगवान: नेताम बोले-वह अवतारी पुरुष; कांग्रेस ने पूछा-क्या बूढ़ादेव-महादेव से बड़े हैं मोदी, मांफी मांगे BJP

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के आदिवासी मंत्री रामविचार नेताम ने PM मोदी को आदिवासियों का भगवान और अवतारी पुरुष बताया है। इस पर कांग्रेस ने आदिवासी समाज का अपमान बताया। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि, आदिवासियों के भगवान बूढ़ादेव है। क्या भाजपा नरेंद्र मोदी को बूढ़ादेव से ऊपर मानती है। क्या भगवान महादेव से भी मोदी बड़े हैं ?

दीपक बैज ने कहा कि, कांग्रेस का अस्तित्व मिटाने वाले खुद ही मिट जाएंगे। हमारे भगवान हमारे देवी देवता हैं। आदिवासी संस्कृति में उनकी पूजा होती है। मोदी बीजेपी के भगवान हो सकते हैं, लेकिन हमारे भगवान बूढ़ादेव हैं, क्या उनसे बड़ा भगवान वो नरेंद्र मोदी को मानते हैं। बीजेपी के नेताओं को आदिवासी समाज से माफी मांगनी चाहिए।

रायपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यक्रम का किया गया था आयोजन।

रायपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यक्रम का किया गया था आयोजन।

कांग्रेस ने मंत्री को बताया चाटूकार

कांग्रेस ने मंत्री रामविचार नेताम को मोदी का चाटुकार बताया है। कांग्रेस ने कहा कि, राम विचार नेताम ने बूढ़ादेव के बजाए मोदी को भगवान बताकर आदिवासी समाज की आस्था पर चोट किया है। भाजपा को हमारी आस्था के साथ और हमारे देवी देवताओं से ऊपर अपने नेताओं को बताने का कोई अधिकार नहीं है।

अब जानिए मंत्री नेताम ने क्या कहा था ?

दरअसल, ​​​​​​15 नवंबर को रायपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यक्रम का समापन था। इस दौरान आदिम जाति विभाग के मंत्री रामविचार नेताम ने कहा था कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंसान नहीं भगवान हैं। नरेंद्र मोदी आदिवासी समाज के लिए भगवान हैं। नरेंद्र मोदी ने अवतार लिया वो अवतारी पुरुष हैं।

जब राम विचार नेताम नरेंद्र मोदी को आदिवासी समाज का भगवान बता रहे थे। तब इसी समाज से ही आने वाले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंच पर थे।

जब राम विचार नेताम नरेंद्र मोदी को आदिवासी समाज का भगवान बता रहे थे। तब इसी समाज से ही आने वाले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंच पर थे। नेताम ने कहा कि आज से पहले हमारी समस्या सुनने वाला कोई नेता पैदा नहीं हुआ था। धन्य है वसुंधरा, इस धारती पर अवतारी पुरुष हमारे देश के, हमारे आदिवासी समाज के भगवान जैसे अवतार लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए, वो हमारी इतनी चिंता कर रहे हैं।

मोदी ने जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए चिंता की

उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए चिंता की है। उन्होंने इस समुदाय के विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की है। प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से शुरू किए गए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से छत्तीसगढ़ के साढ़े 6 हजार गांवों और ग्रामीणों का समग्र विकास होगा।

Shreyansh baid

Editor in Chief

Shreyansh baid

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button