छत्तीसगढ़

डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा….

रायपुर: पेंशनधारियों के जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं डिजिटल बनाने के उद्देश्य से डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक आधारित सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसके माध्यम से पेंशनधारी बिना किसी परेशानी के अपने मोबाइल फोन अथवा कंप्यूटर के माध्यम से घर बैठे ही डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।

डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के दिशा-निर्देशों के तहत जिले में अभियान के क्रियान्वयन हेतु सब-नोडल अधिकारी (Sub-Nodal Officer) के रूप में नामांकित किया गया है। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी बैंक शाखाओं तथा अधिकृत पेंशनर संघों के साथ समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि अधिक से अधिक पेंशनधारी इस सुविधा का लाभ उठाएं तथा डिजिटल माध्यम से अपना जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करें।

साथ ही डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी पेंशनरों से इस डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील की गई है।

News Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button