छत्तीसगढ़

बिलासपुर में अधूरे काम का सीएम से कराया लोकार्पण: एक महीने में विष्णु देव साय का दूसरा दौरा, 451 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

CM ARUN

बिलासपुर/ बिलासपुरमें जिला प्रशासन ने करीब एक माह पहले अधूरे निर्माण कार्यों का लोकार्पण करा दिया, जो अभी तक पूरा नहीं हो सका है। वहीं, अब सीएम विष्णु देव साय गुरुवार को दूसरी बार  बिलासपुर प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान उनके हाथों 451 से अधिक के 69 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। उनके लगातार दौरे को नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि भाजपा संगठन चुनाव की घोषणा से पहले सरकारी योजनाओं को लागू कराने की कोशिश में है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बीते 23 नवंबर को बिलासपुर प्रवास पर रहे। इस दौरान वे राउत नाच महोत्सव में शामिल हुए। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 25 करोड़ 17 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण कराया, जिसमें सिटी कोतवाली में मल्टीलेवल पार्किंग के साथ ही दयालबंद में मिनी स्टेडियम शामिल हैं। वहीं, इस दौरान नगर निगम ने अरपा नदी के दोनों तरफ बने रिवर व्यू रोड का भी लोकार्पण कराया। लेकिन, रिवर व्यू फ्रंट की दूसरी तरफ की सड़कें और निर्माण कार्य अब तक पूरा ही नहीं हुआ है, जिसका एक महीने पहले लोकार्पण हुआ था। रिवर व्यू में वॉकिंग ट्रैक, लाइटिंग, फूड कोर्ट, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र और आकर्षक झील जैसे कई सुविधाओं का निर्माण प्रस्तावित है। लेकिन, ये सब अधूरी है।

Shreyansh baid

Editor in Chief

Shreyansh baid

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button