छत्तीसगढ़
दो जगहों पर महिलाओं से लूट, 2 गिरफ्तार:बिलासपुर में मंगलसूत्र-सोने की चेन झपटी, लूटने वाले नट गिरोह का पर्दाफाश ; 2 आरोपी फरार
बिलासपुर / बिलासपुर में महिलाओं से लूट करने वाले कुख्यात नट गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस मामले के दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। बता दें कि 28 मई की शाम सरकंडा और तोरवा क्षेत्र में एक महिला के गले से सोने की चैन और दूसरी महिला के गले से मंगल सूत्र, कीमत 2.55 लाख रुपए की लूट की गई थी।
दरअसल, 28 मई को जैसे ही थाना सरकंडा और थाना तोरवा क्षेत्र में महिला के गले से चैन और मंगल सूत्र लूटने की घटना की सूचना मिली, जिले में तत्काल नाकाबंदी की गई। गिरफ्तार दो आरोपियों को 10 साल की सजा मिली है। गिरफ्तार मंजीत कुमार नट (27) मंटू कुमार नट (28) दोनों जशपुर के निवासी हैं। वहीं फरार आरोपियों की पहचान मंजय कुमार नट और आकाश नट के रूप में हई है।