Breaking Newsदेश

जंगल में नरकंकाल मिलने से सनसनी फैली, शव करीब एक माह पुराना

दमोह जिले में आएं दिन नरकंकाल मिल रहे है। दमोह जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र में शव मिलने से सनसनी फैली हुई है, इसके पूर्व भी दमोह जिले में कई शवों के नर कंकाल मिल चुके हैं। जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव के पास नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
वहीं नर कंकाल के पड़े होने की सूचना के बाद रजपुरा थाना प्रभारी राजीव पुरोहित सहित पुलिस मौके पर पहुंची है। मौके पर नर कंकाल के सिर पैर सहित कई अंग गायब है, मौके पर अंगों की हड्डियां और पुरुष वर्ग के कपड़े पाए गए हैं। नर कंकाल डेढ़ से दो माह पुराना बताया जा रहा है। वहीं पास में ही धोती में फांसी का फंदा बना हुआ मिला है। जिसमें गले की हड्डी फसी पाई गई है।

Shreyansh baid

Editor in Chief

Shreyansh baid

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button