Breaking News

मस्जिदें खाली करो, नहीं तो कितने मारे जाओगे या क्या होगा… नहीं पता: भाजपा नेता ईश्वरप्पा…

कर्नाटक के पूर्व मंत्री और भाजपा के सीनियर नेता केएस ईश्वरप्पा के बयान पर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने मुसलमानों से ध्वस्त किए गए मंदिरों की जमीन पर बनी मस्जिदों को खाली करने के लिए कहा है। उन्होंने ऐसा न करने पर गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी भी दी।

रविवार को बेलगावी में ईश्वरप्पा हिंदू कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मथुरा समेत 2 और जगहों को लेकर विचार चल रहा है।

एक बार अदालत का फैसला आ जाने दीजिए। चाहे आज हो या फिर कल, हम मंदिरों के निर्माण के लिए आगे बढ़ेंगे। इसे लेकर किसी तरह का संदेह नहीं होना चाहिए।’

पूर्व मंत्री ईश्वरप्पा यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, ‘ऐसी जगहों पर जहां मस्जिदों का निर्माण किया गया है, यह आपके लिए फायदेमंद होगा कि आप (मुसलमान) उन्हें स्वेच्छा से खाली कर दें।

ऐसा नहीं करने पर नतीजे भुगतने होंगे। कितने मारे जाओगे और क्या होगा, हम यह नहीं जानते।’ यह पहला मौका नहीं है कि भाजपा के इस फायरब्रांड नेता के बयान पर हंगामा हुआ हो।

पिछले साल दिसंबर में भी ईश्वरप्पा ने कुछ इसी तरह की बात कही थी। उन्होंने कहा कि देश में मंदिर को नष्ट करने के बाद बनाई गई एक भी मस्जिद को बख्शा नहीं जाएगा।

मंदिरों को तोड़कर बनी मस्जिदों को नहीं बख्शेंगे: ईश्वरप्पा
गडग में पत्रकारों से बात करते हुए ईश्वरप्पा ने कहा था, ‘मंदिरों को तोड़कर बनाई गई मस्जिदों को हम नहीं बख्शेंगे। देश में ऐसी एक भी मस्जिद नहीं टिकने वाली है।’

उन्होंने कहा कि यह मेरी निजी राय है। उन्होंने कहा, ‘मैं यह प्रतिज्ञा करूंगा और कहूंगा कि भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा।’ बीजेपी लीडर ने कहा, ’22 जनवरी को पूरी दुनिया की निगाहें अयोध्या पर होंगी।

काशी विश्वनाथ मंदिर के मामले को लेकर अदालत की कार्यवाही हिंदुओं के पक्ष में है। साथ ही मथुरा में कृष्ण मंदिर के लिए सर्वे का आदेश दिया जा चुका है। सब कुछ एक के बाद एक होने वाला है।’

Yogesh Bansal

Editor in Chief

Yogesh Bansal

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button