छत्तीसगढ़

बिलासपुर में दिन-रात का तापमान सामान्य से अधिक: पश्चिमी विक्षोभ के असर से बढ़ा टेंपरेचर, ठंड में कमी, 8 जनवरी से लौटेगी ठंड

mausam

बिलासपुर/ बिलासपुर में जनवरी में कड़ाके की ठंड पर ब्रेक लग गया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में वृद्धि देखने को मिल रहा है। सोमवार को दिन और रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। रात में न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे के मुकाबले 12.4 डिग्री सेल्सियस से चढ़कर 13.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

वहीं, अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि, अभी दो दिन ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। 8 जनवरी से ठंड बढ़ने का अनुमान है। दरअसल, जिले में शहरी इलाकों के साथ ही ग्रामीण और जंगली क्षेत्र में भी ठंड का असर कम हो गया है।

जनवरी के शुरुआती दिनों में जिस तरह से ठंड बढ़ रही थी, उससे देखकर लग रहा था कि आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण से मौसम बदल गया है।

रात के तापमान में बढ़ोतरी, दिन में मामूली गिरावट

रविवार की सुबह तेज ठंड महसूस हुई। वहीं, दोपहर के समय धूप ज्यादा तेज होने पर अधिकतम तापमान बढ़कर 30.2 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो शनिवार की 29 डिग्री की तुलना में अधिक थी। इधर, सोमवार की सुबह ठंड का असर दिखा। लेकिन, दिन चढ़ने के साथ ही ठंड कम हो गया।

हालांकि, दोपहर में तापमान रविवार की तुलना में 28.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। आसमान में बादल छाने की वजह से शाम को भी ठंड कम हो गई।

आने वाले दिनों में तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग ने तापमान में वृद्धि को लेकर पहले ही अनुमान लगाया था। जिले में लगातार तीसरे दिन भी रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम वेधशाला के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के कारण प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाएं आने की संभावना है।

जिस कारण अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट हो सकती है। 8 जनवरी से असर अधिक होगा। उसके बाद फिर से वृद्धि संभावित है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। यही स्थिति बिलासपुर में भी रहेगी।

जनवरी में अब तक का तापमान

तिथि न्यूनतम तापमान

6 जनवरी 13.4 5 जनवरी 12.4 4 जनवरी 12.2 3 जनवरी 10.8 2 जनवरी 11 1 जनवरी 13.7

Shreyansh baid

Editor in Chief

Shreyansh baid

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button