छत्तीसगढ़

सीएम साय का गरियाबंद दौरा, भाजपा के जिलाध्यक्षों की घोषणा आज

cm say

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे। सीएम सुबह 11.55 बजे रवाना होकर दोपहर 12.25 बजे गरियाबंद पहुंचेंगे। इस दौरान साय जनता को 338 करोड़ रूपए के विकास कार्यो की सौगात देंगे। साथ ही गांधी मैदान में आयोजित राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में भी शामिल होंगे। इसके बाद वे पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। गायत्री महायज्ञ में शामिल होने के बाद शाम 4.45 बजे रायपुर लौटेंगे।

भाजपा के जिलाध्यक्षों की घोषणा आज : रायपुर शहर, ग्रामीण समेत 15 जिलों के अध्यक्षों का आज ऐलान होगा। जिला कार्यालय में बंद लिफाफे खोले जायेंगे। लिफाफे में जिनका नाम निकलेगा उनका पहले नामांकन कराया जाएगा। नामांकन के बाद नाम का ऐलान होगा।

Shreyansh baid

Editor in Chief

Shreyansh baid

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button