छत्तीसगढ़

बीजेपी का संगठन चुनाव : प्रदेश कार्यालय में समीक्षा बैठक शुरू

baythak

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर  के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी संगठन चुनाव की समीक्षा बैठक शुरू हो गई है। बैठक में संगठन चुनाव की आगामी प्रक्रिया पर चर्चा हो रही है। जहां भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षक मौजूद हैं।

बैठक में विवादित मंडल अध्यक्षों के चुनाव और जिला अध्यक्ष के लिए पैनल पर चर्चा जारी है। बताया जाता है कि, जिला अध्यक्षों के लिए तीन नामों का पैनल बनाकर दिल्ली भेजा जाएगा। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में जातिगत समीकरण का भी ध्यान रखा जाएगा। इसमें महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व का मौका मिलेगा। मंडल अध्यक्षों की शिकायत पर भी चर्चा हुई। 50 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति अलग- अलग वजहों से रोकी गई है।

महिलाओं को भी मिलेगी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी 

बैठक को लेकर प्रदेश के चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने कहा कि, 36 जिलों में जो नाम आएंगे, उसमें से तीन नामों का पैनल बनाकर भेजा जाएगा। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर सभी जातियों का समावेश होगा। महिलाओं को भी जिला अध्यक्षों की जिम्मेदारी दी जाएगी। हमनें 479 में 421 मंडलों के चुनाव करवाए हैं। हालांकि, अलग-अलग कारणों से 50 मंडलों में नियुक्ति रोकी गई है।

Shreyansh baid

Editor in Chief

Shreyansh baid

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button