छत्तीसगढ़

धान खरीदी: 13 लाख किसानों को अब तक 14 हजार करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान,160 लाख टन खरीदी का लक्ष्य

001

रायपुर/ खाद्य मंत्री दयाल बघेल की अध्यक्षता में शुक्रवार को विधानसभा में मुख्य समिति कक्ष में मंत्री मंडलीय उप समिति की बैठक हुई। बैठक में धान खरीदी व्यवस्था सहित कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव, किसानों के लिए पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था, टोकन की स्थिति तथा किसानों से जुड़े मुद्दे की समीक्षा की गई। धान खरीदी के साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान के उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

14 नवम्बर से अब तक 63.14 लाख टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में 13.19 लाख किसानों को बैंकों से 14058 करोड़ रूपए भुगतान किया जा चुका है। किसानों को विक्रय में सहुलियत देने जरूरी व्यवस्था करने को कहा गया।

उप समिति के सदस्य कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। बैठक में किसानों से धान खरीदी सुव्यस्थित हो तथा किसानों को सरलता के साथ बारदाना उपलब्ध हो इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

धान उठाव और कस्टम मिलिंग, केन्द्रीय पूल और छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा कराने तथा परिवहन के संबंध में भी चर्चा की गई। पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर रिकॉर्ड 144.92 लाख टन धान की खरीदी हुई थी। वर्तमान में राज्य में 2058 सहकारी समितियां तथा 2739 धान खरीदी केन्द्रों से 160 लाख टन धान खरीदी का अनुमान है।

धान खरीदी के साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव जारी है। अब तक धान खरीदी का 50 प्रतिशत से अधिक धान के उठाव के लिए डिओ और टीओ जारी कर दिया है। इसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा अब तक लगभग 10 लाख टन धान का उठाव किया है। बैठक में कई विभागों के सचिव शामिल हुए।

Shreyansh baid

Editor in Chief

Shreyansh baid

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button