Breaking News

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों का रिजल्ट आज: सुबह 9 बजे आएगा पहला रुझान, काउंटिंग से पहले भाजपा-कांग्रेस ने जीत का किया दावा

रांची/ झारखंड में किसकी सरकार बनेगी? हेमंत सोरेन की वापसी होगी या भाजपा 5 साल बाद सत्ता में वापस लौटेगी? इन सभी सवालों का जवाब दोपहर दो बजे तक मिल जाएगा। वहीं, वोटों की गिनती से पहले भाजपा और कांग्रेस ने जीत का दावा किया है। 81 विधानसभा सीटों पर मतों की गिनती थोड़ी देर में शुरू हो जाएगी। पहला रुझान सुबह नौ बजे आएगा। दो फेज में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 67.74% लोगों ने वोट डाला। यह राज्य गठन के बाद सबसे ज्यादा है। 2019 से 66.4% मतदान हुआ था।

पहली बार दोनों तरफ से गठबंधन की राजनीति

झारखंड में पहली बार दोनों बड़े दल भाजपा और झामुमो ने गठबंधन में चुनाव लड़ा। भाजपा का आजसू, जदयू और चिराग पासवान की LJPR से अलांयस था। जबकि, JMM का कांग्रेस, राजद और माले के साथ। NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला देखें तो BJP 68, AJSU 10, JDU 2 और LJP(R) एक सीट पर चुनाव लड़ी है। वहीं, NDIA ब्लॉक में JMM 43, कांग्रेस 30, RJD 6 और CPI (ML) ने 4 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें से 3 सीटों धनवार, विश्रामपुर और छतरपुर पर INDIA ब्लॉक में शामिल पार्टियों के बीच फ्रेंडली फाइट है।

Shreyansh baid

Editor in Chief

Shreyansh baid

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button