छत्तीसगढ़

घुसपैठ की साजिश नाकाम : छत्तीसगढ़ में दाखिल हो रहे थे ओडिशा के नक्सली, जवानों के साथ हुई मुठभेड़

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई है। ओडिशा के नक्सली नदी पार कर राज्य में घुसपैठ कर रहे थे। जवानों को ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर नक्सलियों के आने की सूचना मिली थी। तड़के सुबह एर्राबोर की सीमा पर ओडिशा पुलिस के जवानों से नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है। वहीं इस मुठभेड़ में ओडिशा पुलिस के एक जवान के घायल हुआ है। यह मामला सुकमा की सीमा से सटे ओडिशा के मल्कानगिरी जिले के जिनेलगुड़ा गांव के पास शबरी नदी का है।

मारे गए पांचों नक्सलियों की हुई शिनाख्त

वहीं  कांकेर में मुठभेड़ दौरान मारे गए पांचों नक्सलियों की शिनाख्त हुई थी। मारे गए सभी नक्सलियों पर 8- 8 लाख का इनाम घोषित था। वहीं जवानों ने 40 लाख के ईनामी नक्सलियों को ढेर किया था। मुठभेड़ में डीवीसीएम कमांडर वनोचा कराम समेत कंपनी नंबर 10 के नक्सली ढेर हुए थे। 3 दिनों तक चले  मुठभेड़ के दौरान  रात के अंधेरे का फायदा उठाकर नक्सली जंगल और पहाड़ों की आड़ लेकर भाग निकले थे।

शनिवार से जारी था मुठभेड़ 

उल्लेखनीय है कि, कांकेर और नारायणपुर के सरहद पर सुबह से जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी। सुबह 8 बजे से जारी मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर कर दिए गए हैं, जिसमें दो महिला नक्सली भी शामिल है। नक्सलियों के डेरे से जवानों ने इंसास और एसएलआर रायफल समेत भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त किया गया है। जवानों के हमले से घबराए नक्सली बिखर गए है, जिन्हें खोजने के लिए अभी भी ऑपरेशन जारी है। लगभग 2 बजे तक चली गोलीबारी के बाद जवान अभी भी नक्सलियों की तलाश में लगे हुए है।

5 नक्सली ढ़ेर, दो जवान हुए घायल 

कांकेर डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी, बीएसएफ और एसटीएफ की संयुक्त टीम नक्सलियों के खात्मे में जुटी हुई थी। सुबह 8 बजे नक्सलियों का सामना कांकेर डीआरजी की टीम से हुआ। जिसमें जवानों ने 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। वही इस मुठभेड़ में डीआरजी और बस्तर बटालियन के दो जवान घायल हुए है, जिन्हें रायपुर एयर लिफ्ट कर दिया गया था।

Shreyansh baid

Editor in Chief

Shreyansh baid

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button