छत्तीसगढ़

CMसाय बोले-बनेगी भाजपा की सरकार: विष्णुदेव बोले- कांग्रेस हारेगी तो EVM पर आरोप डालेगी, जीतने पर वोटिंग मशीन ठीक हो जाती है

रायपुर/ महाराष्ट्र और झारखंड दोनों ही प्रदेशों में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। ये कहा है छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने। उन्होंने कांग्रेस के सामने आ रहे आरोपों को लेकर भी कहा। दरअसल वोटिंग के माहौल में कांग्रेस EVM पर सवाल उठा रही है। कांग्रेस के इस रवैये को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा- महाराष्ट्र और झारखंड में भाजपा को सफलता मिल रही है। दोनों ही जगहों पर सरकार बन रही है। EVM की जहां तक बात है ये तो कई बार बोल चुके हैं, कांग्रेस के लोग जीतते हैं तो ईवीएम सही हो जाता है हारते हैं ईवीएम पर आरोप डालते हैं। ये बयान मुख्यमंत्री ने रायपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया को दिया

दिल्ली में रहेंगे CM रायपुर एयरपोर्ट से बुधवार को CM साय दिल्ली के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा- दिल्ली में भारत मंडप में छत्तीसढ़ दिवस है। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर मनाया जा रहा है वहां। हर दिन एक राज्य का दिवस मनाया जा रहा है। आज छत्तीसगढ़ दिवस है, राज्यपाल के मुख्य आतिथ्य में छत्तीसगढ़ दिवस मनाया जाएगा।

महाराष्ट्र में क्या हो रहा बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 विधानसभा सीटों वोटिंग जारी है। मतदान का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक है। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। नागपुर मध्य, नासिक और मालेगांव के पोलिंग बूथ पर EVM में दिक्कतें आईं। नागपुर मध्य में EVM में खराबी की वजह से एक घंटे देरी से वोटिंग शुरू हुई। नोट कांड पर भाजपा महासचिव तावड़े बोले- राहभाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कैश कांड पर कहा कि राहुल गांधी आरोप लगा रहे हैं, वे मेरे पास 5 करोड़ रुपए मिलने का सबूत दें।

Shreyansh baid

Editor in Chief

Shreyansh baid

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button