Breaking News

अमित जोश एनकाउंटर केस…3 सदस्यीय टीम करेगी जांच: भिलाई पुलिस ने 16 राउंड की फायरिंग, क्राइम सीन से ब्लड सैंपल

 

भिलाई/ छत्तीसगढ़ के भिलाई में पुलिस ने कुख्यात अपराधी अमित जोश को एनकाउंटर में मार गिराया है। पुलिस ने 16 राउंड फायरिंग की है। वहीं अमित ने 6-7 बार गोली चलाई है। एक गोली पुलिस की गाड़ी में भी धंसी। दुर्ग SP जितेंद्र शुक्ला ने क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन के लिए 3 सदस्यीय टीम गठित की गई है। मॉनिटरिंग सिटी ASP सुखनंदन राठौर कर रहे हैं।

CSP सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि एनकाउंटर के बाद क्राइम सीन को सुरक्षित कर दिया गया है। घटना स्थल पर ब्लड के सैंपल, आरोपी के कपड़े और अन्य सामानों को जुटाया गया। FSL के डॉक्टर मोहन पटले ने सबूतों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है।

क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन के दौरान मौजूद सभी पुलिस अधिकारी

क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन के दौरान मौजूद सभी पुलिस अधिकारी

पुलिस की गाड़ी से निकली बुलेट

CSP ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल से 8 से अधिक गोलियों के खोखे और बुलेट को जब्त किया है। इसके अलावा अमित जोश के गन से फायर बुलेट पुलिस की गाड़ी में धंसी थी। पुलिस ने उस बुलेट को भी बरामद किया है। सभी बुलेट को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

अमित जोश के खिलाफ भिलाई नगर थाने में दर्ज हैं कई अपराध

अमित जोश के खिलाफ भिलाई नगर थाने में दर्ज हैं कई अपराध

दुर्ग पुलिस टीम सम्मान और पदोन्नति की हकदार- विधायक राकेश सेन

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने अमित जोश के एनकाउंटर के लिए दुर्ग पुलिस को बधाई दी है। उन्होंने एनकाउंटर टीम को प्रमोशन और सम्मान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल रामेन डेका को पत्र लिखा है।

रिकेश सेन, विधायक वैशाली नगर विधानसभा

रिकेश सेन, विधायक वैशाली नगर विधानसभा

वर्दी पर हमला करने वालों को सबक

विधायक ने लिखा कि जिस बहादुरी के साथ ACCU की टीम ने अपराधी का सामना किया और जवाबी फायरिंग में मार गिराया वह सम्मान की हकदार है। साथ ही पुलिस के लिए चुनौती बने असामाजिक तत्वों के लिए कड़ा संदेश के साथ वर्दी पर हमला करने वालों को सबक भी है।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि 10 महीनों में दो-दो एसपी कॉन्फ्रेंस कर CM विष्णुदेव साय ने पुलिस को अपराधियों से कड़ाई से निपटने ताकीद कर दिया था। ऐसे हालातों में 35 अपराधों में लिप्त अमित जोश का एनकाउंटर अपराधियों के लिए एक बड़ा संदेश और पुलिस टीम की बहादुरी का प्रमाण भी है।

भिलाई की क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को मार गिराया।

भिलाई की क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को मार गिराया।

क्या है एनकाउंटर की पूरी कहानी ?

दरअसल, बदमाश अमित जोश पर पुलिस लगातार नजर बनाकर रखी थी। इसी बीच पता चला कि वह पिछले 3 दिनों से भिलाई में है। हाल ही जेल से छूटे अपने जीजा लकी जॉर्ज से मिलने भिलाई पहुंचा। जैसे ही इसकी जानकारी क्राइम ब्रांच को हुई, ACCU की टीम मौके पर पहुंची।

आरोपी को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई। जोश के ठिकाने पर छापेमारी की गई। लॉज से लेकर हर जगहों पर तलाशी की गई। इस दौरान शुक्रवार को पुलिस और आरोपी की जयंती स्टेडियम के पास आमना-सामना हो गया।

आरोपी को 16 में से 3 गोलियां लगी

जोश ने पुलिस की एक टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी। इस दौरान आरोपी भागते हुए भी पुलिस पर 6-7 गोलियां चलाई। इसके बाद पुलिस ने जवाब में करीब 16 राउंड फायरिंग की। इसमें से आरोपी को 3 गोलियां लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

ग्लोब चौक में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी अमित जोश की तस्वीर।

ग्लोब चौक में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी अमित जोश की तस्वीर।

ग्लोब चौक में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी

अमित जोश भिलाई के ग्लोब चौक में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी है। जुलाई 2024 में रात करीब डेढ़ बजे 3 लोगों को गोली मारी थी। हमले में 2 लोग घायल थे। वारदात के बाद आरोपी 4 महीने फरार था। उस पर 35 हजार का इनाम था।

एनिवर्सरी की रात चलाई गोलियां

25 जून को आरोपी अमित जोश की एनिवर्सरी थी। देर रात 1-2 बजे के बीच पार्टी करने के बाद जोश और उसका एक साथी बाइक से घूमने निकले थे। जैसे ही ग्लोब चौक के आगे पहुंचे उन्हें बाइक पर तीन लड़के दिखे। सभी लोग शराब के नशे में थे।

इसी दौरान गाली-गलौज करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, अमित जोश ने तीनों लड़कों पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। इस हमले में सुनील यादव और आदित्य सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे हुई यह वारदात

विश्रामपुर निवासी रमनदीप सिंह अपने दोस्त सुनील यादव और आदित्य सिंह से मिलने भिलाई आया था। सुनील यादव टेकीकॉम कंपनी का कर्मचारी है। आदित्य सिंह उड़ान अकादमी में पीएससी की तैयारी कर रहा है। रमनदीप के आने की खुशी में तीनों ने पार्टी की, फिर आधी रात को ग्लोब चौक से बाइक से घूमने निकले थे, इसी दौरान घटना हुई है।

BSP क्वॉर्टर में कब्जा कर किराए पर देते थे

​​​अमित जोश और स्टालिन ग्रुप दोनों भिलाई नगर एरिया में सक्रिय हैं। इनका मूल काम बीएसपी क्वॉर्टर्स पर कब्जा कर उन्हें किराए पर चढ़ाना है। इससे यह लोग काफी अच्छी कमाई कर लेते हैं। इनके डर से बीएसपी के अधिकारी भी कार्रवाई करने से डरते हैं।

दुर्ग सेंट्रल जेल के असिस्टेंट जेलर के घर किया था हमला

2 साल पहले दुर्ग केंद्रीय जेल के असिस्टेंट जेलर अशोक साव के घर देर रात कुछ हथियारबंद नकाबपोशों ने हमला किया था। उन्होंने साव के घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की थी। पुलिस ने इस मामले में कुख्यात बदमाश अमित जोश को गिरफ्तार किया था।

आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थाने में 35 केस

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-6 निवासी अमित जोश निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ दुर्ग-भिलाई के अलग-अलग थानों में मारपीट और गंभीर अपराधों में करीब 35 केस दर्ज हैं। इसमें 25 भिलाई नगर थाने में FIR,4 सुपेला, 1 दुर्ग कोतवाली, नेवई थाना, कुर्सीपार 1, पदमनाभपुर में 2 FIR हैं।

Suraj Makkad

Editor in Chief

Suraj Makkad

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button