छत्तीसगढ़

राजनांदगांव जिले के दौरे पर सीएम साय, छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का दूसरा दिन, जगदलपुर जाएंगे डिप्टी सीएम साव

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय आज राजनांदगांव जिले का दौरा करेंगे। सुबह 10.30 बजे राजनांदगांव रवाना होंगे। ग्राम बरगा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में शामिल होंगे। ग्राम अमलीडीह में PWMU का निरीक्षण और स्वच्छता दीदियों से मुलाकात करेंगे। दोपहर 3.30 बजे राजधानी  रायपुर लौटेंगे।

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का दूसरा दिन

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन यात्रा ग्राम कसडोल से ग्राम लवन, कुम्हारी, सलोनी और ग्राम रोहांसी तक पहुंचेगी। 5 दिनों में कुल 125 किलोमीटर तक यात्रा तय की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई है। यात्रा बढ़ते अपराध, महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार, बलौदा बाजार से कवर्धा तक निर्दोषों की गिरफ्तारी के खिलाफ की निकाली जा रही है। रायपुर में विशाल आमसभा का आयोजन होगा। शुक्रवार को गिरौदपुरी से छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा की शुरुआत हुई। 2 अक्टूबर को रायपुर में न्याय यात्रा का समापन होगा।

जगदलपुर जाएंगे डिप्टी सीएम साव

डिप्टी सीएम अरूण साव जगदलपुर के दौर पर रहेंगे। जगदलपुर के लिए रवाना होने से पहले केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटील का प्रदेश में स्वागत करेंगे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री सी.आर.पाटील का स्वागत करेंगे। स्वागत के बाद सुबह 10 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। जगदलपुर में 11:30 बजे लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। लोक निर्माण विभाग के कार्यों समीक्षा की जाएगी। बैठक के बाद देर शाम 4:30 बजे जगदलपुर से रायपुर पहुंचेंगे।

Shreyansh baid

Editor in Chief

Shreyansh baid

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button