छत्तीसगढ़

बिलासपुर में 20-22 सितंबर तक हो सकती है बारिश: मौसम खुलते ही 32 डिग्री पहुंचा तापमान, गर्मी और उमस ने लोगों को किया बेहाल

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मौसम खुलते ही तापमान बढ़ने लगा है। गुरुवार दोपहर में अधिकतम तापमान 32. 8 डिग्री पर पहुंच गया। गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालांकि, अभी रात में मौसम में नमी छाई हुई है, जिसकी वजह से राहत है। मौसम विभाग ने अब 22 सितंबर के बाद बारिश होने की संभावना जताई है। फिलहाल, एक-दो दिन तापमान में बढ़ोतरी संभव है।

मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डॉ. एचपी चंद्रा के मुताबिक, उत्तर-पूर्व छत्तीसगढ और उससे लगे झारखंड के ऊपर एक अवदाब स्थित है, जो पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते अगले 12 घंटे में चिन्हित निम्न दाब के रूप में परिवर्तित होकर उत्तर छत्तीसगढ़, दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और उससे लगे उत्तर पूर्व मध्यप्रदेश के ऊपर पहुंचने की संभावना है।

मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर देहरादून, ओरई, अवदाब के केंद्र, गोपालपुर और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।

22 के बाद बदलेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान का कहना है कि, 20 से 22 सितंबर के बीच गरज के साथ बहुत हल्की वर्षा की संभावना है। 23 से 25 के बीच हल्की से मध्यम, 26 और 27 को गरज के साथ मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस सीजन में ज्यादातर खंड वर्षा की स्थिति बन सकती है

Shreyansh baid

Editor in Chief

Shreyansh baid

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button