छत्तीसगढ़

कांग्रेस इस सप्ताह करेगी दो बड़े प्रदर्शन:महिला कांग्रेस 10 सितंबर को सीएम हाउस का करेगी घेराव, 12 सितंबर को सभी जिलों में देंगे धरना

रायपुर/ छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी पिछले कई दिनों से लगातार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। इस हफ्ते भी कांग्रेस राज्य के दो बड़े मुद्दों पर प्रदर्शन करने की तैयारी में है। 10 सितंबर को महिला कांग्रेस बलात्कार और महिलाओं के खिलाफ अपराधों के विरोध में सीएम हाउस का घेराव करने जा रही है। वहीं, 12 सितंबर को कांग्रेस सीमेंट की बढ़ी कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

10 सितंबर को महिला कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस 10 सितंबर को महिलाएं राजीव गांधी चौक पर इकट्ठा होकर सीएम निवास घेरने जाएंगी। प्रदेश में बढ़ते दुष्कर्म के मामले और महिला अपराध की बढ़ती घटनाओं के विरोध में महिला कांग्रेस यह प्रदर्शन करने वाली है।

विपक्ष में आने के बाद महिला कांग्रेस का यह पहला बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है। राज्यसभा सांसद और प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम ने सभी पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों समेत सभी महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं को इस प्रदर्शन में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।

11 सितंबर को सभी जिले में प्रेस कान्फ्रेंस

सीमेंट के बढ़ते दाम के विरोध में कांग्रेस अब जल्द ही सड़क पर नजर आएगी। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने दामों की बढ़ोतरी के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए सभी जिले में 11 सितंबर को प्रेस कांफ्रेंस करने को कहा है।

इसके बाद 12 सितंबर को कांग्रेस प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में दामों की बढ़ोतरी के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी। एक दिन पहले ही नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने भी इस पर सवाल खड़े करते हुए सरकार को घेरा था।

Shreyansh baid

Editor in Chief

Shreyansh baid

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button