नए राज्यपाल का शपथ समारोह 31 जुलाई को : निवृत्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को 29 को दी जाएगी विदाई

रायपुर। देश के कई राज्यों के राज्यपाल बदल गए हैं। राष्ट्रपति भवन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रमेन डेका 31 जुलाई को शपथ लेंगे। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद और गोपननीयता की शपथ दिलाएंगे। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने तैयारी शुरू करती दी। यह शपथग्रहण समारोह राजभवन में होगा। निवृतमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को विदाई 29 जुलाई को दी जाएगी।
बता दें कि, संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से यह भी जानकारी दी गई है कि असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को अब पंजाब का गवर्नर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के एडमिनिस्ट्रेटर की भी जिम्मेदारी दी गई है। झारखंड के वर्तमान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल बनाया गया है। उन्हें मणिपुर की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा के कैलाशनाथन को पुडुचेरी का उपराज्यपाल बनाया गया है।


