देश

अनंत-राधिका की शादी पर वर्ल्ड मीडिया:अलजजीरा ने लिखा- हद से ज्यादा पैसा खर्च किया; NYT ने भारत में असामनता का मुद्दा उठाया

मुंबई/ मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में 12 जुलाई की रात दुनिया के 10वें सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी ने अपने बेटे की शादी की। इस शादी में ब्रिटेन के 2 पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, टोनी ब्लेयर समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई। महीनों से चल रही इस शादी की जितनी चर्चा भारत में हुई उतनी ही विदेश में भी रही। अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक के मीडिया घरानों ने शादी में हुए खर्च पर हैरानी जताई।

अमेरिकी मीडिया हाउस NYT
अंबानी परिवार की शादी पर अमेरिकी मीडिया हाउस न्यूयॉर्क टाइम्स ने भारत में आर्थिक असमानता पर सवाल उठाए। NYT ने लिखा सालभर तक चली शादी में दिखाई गई अमीरी ने सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया।

इस शादी ने भारत के अमीरों की जिंदगी की झलक पेश की है। तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और प्रोत्साहन देने वाली सरकार से भारत के अरबपतियों की संपत्ति तेजी से बढ़ी है। ये इंडियन इकोनॉमी के अधिराज बन गए हैं। फोन नेटवर्क्स और अस्पतालों से लेकर सुपरमार्केट्स तक उनके कंट्रोल में हैं।

NYT ने ऑक्सफैम और द राइज ऑफ बिलेनियर राज की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया है कि भारत में साल 2000 में सिर्फ 9 अरबपति थे। ये अब 200 हो चुके हैं। फोर्ब्स के मुताबिक इनके पास एक ट्रिलियन डॉलर हैं; जो देश की GDP का एक तिहाई है, जबकि इसी देश में एक बड़ी आबादी गरीबी रेखा से नीचे रहती है।

टाइम्स ने भारत की असमानता की तुलना 19वीं सदी के अमेरिका से की है। वो दौर जिसमें धांधली, भ्रष्टाचार और लोगों का शोषण कर अरबपति बने अमेरिकी बिजनेसमैन अपनी दौलत का दिखावा करते थे, जबकि लोग गरीबी में जीने को मजबूर थे।

कतर का अलजजीरा
कतर के मीडिया हाउस अलजजीरा ने लिखा है कि अंबानी की शादी में हद से ज्यादा पैसा खर्च किया गया है। मीडिया हाउस ने शादी के 2 पक्ष पेश किए हैं। एक में रिलायंस के अधिकारी के हवाले से लिखा है कि ये शादी भारत के बढ़ते इकोनॉमिक रुतबे को दिखाती है।

वहीं, एक में विपक्ष की बात रखी है, जिसमें केरल के नेता थोमस इसाक के हवाले से शादी पर किए खर्च को गरीबों और धरती पर किया गया पाप बताया है।

Shreyansh baid

Editor in Chief

Shreyansh baid

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button