Breaking News

कलेक्टर राहुल देव ने आनंदाश्रम में मनाया जन्मदिन

मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव अपने जन्मदिवस के अवसर पर आज मुंगेली के रामगढ़ स्थित आनंदाश्रम पहुंचे। उन्होंने वहां अपना जन्मदिन मनाया। कलेक्टर श्री देव ने वृद्धजनों को उपहार एवं भेंट प्रदान कर उनसे आशीर्वाद भी लिया। आश्रम में मौजूद सभी वृद्धजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कलेक्टर ने वृद्धजनों से बातचीत कर हालचाल जाना और आश्रम में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वृद्धजनों की सुविधानुरूप वृद्धाश्रम में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान आश्रम में रह रहे वृद्ध दिलीप कुमार अग्रवाल ने मनोरंजन के लिए रेडियो की मांग की। कलेक्टर ने तत्काल रेडियो उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इसके साथ-साथ कलेक्टर ने समय-समय पर बातचीत हो सके इसके लिए मोबाइल प्रदान करने के लिए भी कहा। कलेक्टर श्री देव ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज के मार्गदर्शक होते हैं। समाज निर्माण में बुजुर्गों की भूमिका अहम होती है। उनकी सेवा करना हम सबका कर्तव्य है। बुजुर्गों के आशीर्वाद व मार्गदर्शन से ही जीवन में उन्नति व खुशहाली आती है, इसलिए बुजुर्गों का सदैव आदर-सम्मान करना चाहिए तथा उनके सुखी जीवन के लिए उन्हें हर सुविधा उपलब्ध कराना चाहिए। वृद्धजनों से ही हमारी समृद्धि, संस्कृति और परंपरा को जानने और सीखने को मिलता है।

Shreyansh baid

Editor in Chief

Shreyansh baid

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button