Breaking Newsदेश

राहुल गांधी की यात्रा का दूसरा दिन, जानें आज क्या होगा खास?

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज दूसरा दिन है। राहुल गांधी आज भी मणिपुर में ही रहेंगे। यात्रा पर कांग्रेस के दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद ने रविवार को कहा कि यात्रा जारी रहेगी। यात्रा पार्टी नेताओं के मनोबल को प्रभावित करेगी। सब कुछ बहुत अच्छे से हो रहा है। बता दें, रविवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर के थौबल से यात्रा की शुरुआत हुई थी।

यात्रा की शुरुआत में राहुल गांधी ने कहा कि मैं 2004 से राजनीति में हूं। मैंने भारत के ऐसी जगह का दौरा किया, जहां शासन का पूरा बुनियादी ढांचा ध्वस्त हो गया है। 29 जून को राज्य का दौरा करने के बाद, मणिपुर अब मणिपुर नहीं रहा। यह विभाजित हो गया है। हर जगह नफरत फैली हुई है। लाखों लोगों को नुकसान हुआ है। लोगों ने अपनी आंखों के सामने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हम यहां आपकी बात सुनने, आपका दर्द साझा करने आए हैं।

Shreyansh baid

Editor in Chief

Shreyansh baid

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button