8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम पुलगांव दुर्ग में वृद्धजनो हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सामूहिक भोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जिला प्रबंध समिति इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग, जिले के समाजसेवी , गणमान्य नागरिक , स्वास्थ्य विभाग एवं वृद्धाश्रम के अधिकारी/कर्मचारी हुए शामिल।

कलेक्टर एवं अध्यक्ष इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला दुर्ग श्री अभिजीत सिंह के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सचिव इंडियन रेडक्रास सोसायटी जिला दुर्ग डॉ. मनोज दानी के मार्गदर्शन तथा जिला प्रबंध समिति इंडियन रेडक्रास सोसायटी जिला दुर्ग के चेयरमेन डॉ. शरद पाटणकर के नेतृत्व में वृद्धाश्रम उपसमिति के तत्वाधान में 08 मई 2026 को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा दुर्ग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम पुलगांव जिला दुर्ग में वृद्धजनो हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सामूहिक भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी का भारत में उदय वर्ष 1918 से 1920 (SPENISH FLU) महामारी की अवधि में हुआ तथा संवैधानिक मान्यता 1920 में प्राप्त हुई। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की 100 वर्षों से अधिक की यात्रा के दौरान 08 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस के जन्मदाता सर जीन हेनरी डुनेंट को याद किया जाता है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी, रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग एवं वृद्धाश्रम के अधिकारी/कर्मचारी एवं वृद्धजनो को चेयरमेन डॉ. शरद पाटणकर द्वारा संबोधित करते हुए विश्व रेडक्रॉस दिवस के बारे में बताया गया साथ ही वृद्धाश्रम पुलगांव के गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा दुर्ग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम पुलगांव जिला दुर्ग में वृद्धजनो हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सामूहिक भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा वृद्धाश्रम में निवासरत लगभग 22 वृद्धजनों का स्वास्थ्य जांच किया गया, साथ ही साथ इस अवसर पर सभी वृद्धजनों को जिले के समाजसेवी, गणमान्य नागरिक, जिला प्रबंध समिति के पदाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग एवं वृद्धाश्रम के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा भोजन वितरण किया गया।

विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सचिव इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला दुर्ग डॉ. मनोज दानी, प्रदेश भाजपा मंत्री श्री जितेन्द्र वर्मा, जिले के समाजसेवीगण डॉ. एस.एम. कोठारी, श्री विजय अग्रवाल, श्री कैलाश रूंगटा, श्री सुधीर अग्रवाल, श्री ललित सक्सेरिया, श्री अशोक राठी, श्री आशीष सक्सेरिया, श्री राजेन्द्र पाध्ये, जिला प्रबंध समिति इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग के चेयरमेन डॉ. शरद पाटणकर, कोषाध्यक्ष श्री प्रमोद वाघ, वृद्धाश्रम उपसमिति के प्रभारी श्री दीपक बंसल सदस्यगण श्री विजय ताम्रकार, श्री नरेश कुमार दहिया, डॉ. मानसी गुलाटी, जिला नोडल अधिकारी नर्सिंग होम एक्ट कॉ. श्रवण दनौरिया, WHO सलाहकार श्री अतुल शुक्ला, स्वास्थ्य विभाग दुर्ग के श्री धीरज राव इंगले, श्री अशोक मानिकपुरी, श्री राहुल ताम्रकार, श्री विकास चौधरी, जूनियर रेडक्रॉस सोसायटी के श्री कीर्तन पटेल वृद्धाश्रम के श्री दीपक चापरिया एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में जूनियर रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग द्वारा सभी उपस्थित लोगों को रेडक्रॉस का स्टीकर/बैच लगाया गया। कार्यक्रम का संचालन वृद्धाश्रम उपसमिति के प्रभारी श्री दीपक बंसल एवं आभार प्रर्दशन जिला प्रबंध समिति इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग कोषाध्यक्ष श्री प्रमोद वाघ द्वारा किया गया।

News Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button