छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की बैठक आरएसएस प्रमुख के दौरे का चौथा दिन

say

रायपुर।साय कैबिनेट की बैठक : मंत्रालय महानदी भवन में दोपहर 3.30 बजे से सीएम विष्णु देव साय कैबिनेट की बैठक होगी। इस दौरान निकाय चुनाव के मद्देनजर कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। साथ ही धान खरीदी पर भी चर्चा हो सकती है। वहीं मंत्रालय में शाम 6 बजे लेंगे विभागीय बैठक होगी। इसके बाद सीएम साय शाम 6.50 को मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।

संघ प्रमुख का छत्तीसगढ़ दौरा : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत छत्तीसगढ़ के छह दिवसीय दौरे पर हैं। भागवत के प्रवास का आज चौथा दिन है। इस दौरान वे शताब्दी वर्ष पर आरएसएस सालभर के कार्यक्रम तय करेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत, सशक्त करने चर्चा होगी। मोहन भागवत आज जागृति मंडल में ही रहेंगे।  वहीं 31 दिसंबर को टोपलाल वर्मा के निवास में भोजन करेंगे। इसके बाद संघ प्रमुख एक जनवरी 2025 को दिल्ली रवाना होंगे।

Suraj Makkad

Editor in Chief

Suraj Makkad

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button