छत्तीसगढ़

डिप्टी CM ने कहा- इन्होंने किसानों को ठगा, बैज बोले- खाते में ₹3217 दिखाने पर थैंक्यू बोलूंगा धान खरीदी के मुद्दे पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

dhan

रायपुर/ धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को हो रही दिक्कतों को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करने जा रही है। सभी ब्लॉकों में 1 दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरने के बाद स्थानीय सक्षम अधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

ज्ञापन के जरिए राज्यपाल से अनुरोध किया जायेगा कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों की परेशानियों को दूर करने और हर किसान का पूरा धान खरीदने का निर्देश सरकार को दें। पीसीसी चीफ ने इसको लेकर प्रदेश के सभी जिला और ब्लॉक के अध्यक्षों के लिए निर्देश जारी किया है।

वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन पर तंज कसते हुए डिप्टी सीएम साव ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को ठगा है। वहीं बैज ने कहा किसानों के खाते में 3,217 रुपए दिखाने पर वे साव को थैंक्यू बोलेंगे।

प्रदर्शन से पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत सभी कांग्रेस नेताओं ने धान खरीदी केन्द्रों का दौरा किया।

पार्टी के सभी सीनियर लीडर्स होंगे शामिल

बैज ने सभी सीनियर नेताओं, विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक समेत पदाधिकारियों को भी अपने-अपने ब्लॉक में होने वाले आंदोलन में शामिल होने को कहा है। इससे पहले 3 दिसंबर को भी धान खरीदी केंद्र चलो अभियान शुरू किया था, इसके तहत कांग्रेस नेता लगातार अलग-अलग खरीदी केंद्र निरीक्षण करने पहुंच रहे थे।

कांग्रेस ने किसानों को ठगा उन्हें प्रदर्शन का अधिकार नहीं- साव

धान खरीदी के मुद्दे पर प्रदर्शन के साथ सत्ता और विपक्ष के नेताओं की जुबानी जंग भी जारी है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस को किसानों को ठगने और धोखा देने वाली पार्टी बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को लूटा और परेशान किया है। किसानों को धोखा दिया, उन्हें ठगा है। इसलिए किसानों के हित के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस को चिंता करने की जरूरत नहीं है, धान खरीदी केन्द्रों में पूरी व्यवस्था है।

दीपक बैज बोले- कैसे ठगा ये बताएं साव

डिप्टी सीएम अरुण साव पर पलटवार करते हुए दीपक बैज ने कहा कि किसने ठगा इसे स्पष्ट करें। उन्होंने साव से सवाल करते हुए कहा है कि वे पहले स्पष्ट करें कि क्या कांग्रेस ने 2640 रु. से 2800 रु. किसानों को नहीं दिया? क्या किसानों का कर्ज माफ नहीं किया?

बीजेपी बताए कि क्या 21 क्विंटल 3100 रुपए धान का भुगतान हो रहा है। क्या केंद्र सरकार का 117 रुपए हितग्राहियों को बीजेपी दे रही ? किसानों से झूठ बोलकर कौन सत्ता में आया, किसान सब समझ रहे हैं। सरकार किसान हितैषी बनने का ढोंग बंद करे।

धान खरीदी को लेकर कांग्रेस का कहना है कि ऐप में स्पष्ट है कि टोकन 15 जनवरी की स्थिति में 60 फीसदी तक भरा हुआ है जबकि 31 जनवरी अंतिम तारीख है। बड़े और मध्यम किसान धान नहीं बेच पाए हैं। उन्होंने मांग उठाई कि रोजाना खरीदी की लिमिट के साथ अवधि 15 दिन और बढ़ाई जाए। तभी सब किसान धान बेच पाएंगे। सरकार कम से कम धान खरीदी की कोशिश कर रही है।

Shreyansh baid

Editor in Chief

Shreyansh baid

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button