छत्तीसगढ़देश

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज

राहुल गांधी और कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, पूर्व NTA DG की नियुक्ति को लेकर उठाए सवाल

 

नई दिल्ली/रायपुर। NEET पेपर लीक मामले को लेकर एक बार फिर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi और कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि देश के युवाओं को खुद यह पता करना चाहिए कि NEET 2024 पेपर लीक के दौरान NTA के महानिदेशक कौन थे और सरकार ने उन्हें बाद में किस पद पर नियुक्त किया

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बचाने और पुरस्कृत करने का काम कर रही है।

वहीं कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से भी पूर्व NTA महानिदेशक IAS सुबोध कुमार सिंह को लेकर पोस्ट साझा की गई। कांग्रेस ने दावा किया कि NEET पेपर लीक के दौरान सुबोध कुमार सिंह NTA के DG थे। मामले पर देशभर में विरोध और नाराजगी बढ़ने के बाद उन्हें पद से हटाया गया, लेकिन बाद में उन्हें स्टील मंत्रालय में जिम्मेदारी दी गई और अब वे छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के Principal Secretary के पद पर कार्यरत हैं।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में पेपर लीक जैसे मामलों में शामिल लोगों को कार्रवाई के बजाय बड़े पदों से नवाजा जाता है। पार्टी ने इसे छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि “जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम” भाजपा सरकार की कार्यशैली बन चुकी है।

हालांकि, इस पूरे मामले पर भाजपा या केंद्र सरकार की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Shreyansh baid

Editor in Chief

Shreyansh baid

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button