छत्तीसगढ़

जशपुर को मिली स्टेडियम की सौगात : केंद्रीय मंत्री मांडविया बोले- ओलंपिक खेलेगा यहां का आदिवासी खिलाड़ी, विकास कार्यों को सराहा

रायपुर। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया बुधवार को जशपुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल हुए। भगवान बिरसा मुंडा ‘माटी के वीर पदयात्रा’ आज जशपुर के पुरना नगर मैदान से शुरू हुई। पदयात्रा में केंद्रीय युवा कार्यक्रम, खेल, श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 हज़ार से  अधिक माय भारत युवा स्वयंसेवकों के साथ पदयात्रा कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि, CM विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश का विकास हो रहा है। महतारी वंदन से महिला सशक्तिकरण का काम हो रहा है और प्रदेश में शांति और सलामती का माहौल है। विकसित छत्तीसगढ़ से विकसित भारत की परिकल्पना साकार हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि, जशपुर में भारत सरकार के सहयोग से खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसी स्टेडियम में खेला हुआ आदिवासी खिलाड़ी एक दिन ओलंपिक खेलेगा, यही मेरी शुभकामना है।

सीएम साय बोले- पीएम मोदी ने बढ़ाया आदिवासी समाज का गौरव 

वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती 15 नवम्बर को है, उनकी जयंती के उपलक्ष्य में पदयात्रा होना सौभाग्य की बात है। पदयात्रा के माध्यम से जनजाति समुदाय की विरासत को सम्मान देने की कोशिश की जा रही है। PM मोदी ने जनजाति समुदाय का गौरव बढ़ाने का काम किया है। अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई में जनजाति समुदाय का पराक्रम भी रहा है। आदिवासी संस्कृति पर जब जब हमला किया गया, तब- तब जन जातीय समाज ने इसका प्रतिकार किया है। हम सबका सौभाग्य है कि, हमें केंद्र में पीएम मोदी का नेतृत्व प्राप्त है।

ये मंत्री और नेता रहे मौजूद 

माटी के वीर पदयात्रा में डिप्टी अरुण साव, वित्त, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग, कृषि विकास एवं कृषि कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिक विभाग मंत्री रामविचार नेताम, खेल एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री टंक राम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद राधेश्याम राठिया, सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक गोमती साय, विधायक रायमुनी भगत, विधायक रामकुमार टोप्पो, विधायक सुशांत शुक्ला, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियम्वदा सिंह जूदेव शामिल हैं। पदयात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए समापन रणजीता स्टेडियम में होगा. भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी और भगवान बिरसा मुंडा की वेशभूषा धारण किए युवा पदयात्रा की शोभा बढ़ा रहे हैं।

Shreyansh baid

Editor in Chief

Shreyansh baid

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button