छत्तीसगढ़

पागल लोमड़ी ने 6 लोगों पर किया जानलेवा अटैक: कोरबा में 4 बच्चे, एक महिला और बुजुर्ग घायल, वन विभाग पर ग्रामीणों का भड़का आक्रोश

कोरबा/ छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लोमड़ी का आतंक जारी है। लोमड़ी के हमले में 6 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि पाली ब्लॉक के बतरा और पोड़ी गांव में हमला किया है। जानकारी के मुताबिक लोमड़ी ने 4 बच्चों के साथ ही एक महिला और बुजुर्ग पर हमला किया है। घायलों को हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर्स की निगरानी में इलाज चल रहा है।

कोरबा जिले में लोमड़ी का आतंक जारी है। लोमड़ी के हमले में 6 लोग घायल हो गए हैं।

कोरबा जिले में लोमड़ी का आतंक जारी है। लोमड़ी के हमले में 6 लोग घायल हो गए हैं।

कैसे हुआ हमला ?

दरअसल, पोड़ी निवासी गीता बाई जंगल की ओर गई थी। इसी दौरान लोमड़ी ने हमला कर घायल कर दिया। वहीं नगराहीपारा से 3 लोगों में एक बुजुर्ग और 2 बच्चे शामिल हैं। इसमें योगेश कुमार राज (11), अंश वीर मरावी (11), लाला राम मरावी (75) शामिल हैं।

लोमड़ी ने बच्चों पर भी किया हमला

इसके साथ ही सोनसरी निवासी राजेंद्र कुमार टेकाम (13) रितु कुमारी (11) को गांव से लगे नदी किनारे लोमड़ी ने हमला कर घायल कर दिया। क्षेत्र में लोमड़ी के हमले से ग्रामीणों में वन विभाग को लेकर नाराजगी भी है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग उत्पाती लोमड़ी को पकड़ नहीं पा रहा है।

गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सचेत किया

बतरा सरपंच रामायण देवी खुसरो ने पाली वन रेंज अधिकारी संजय लाकड़ा को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि लोमड़ी जंगल में घुस आई है। वन विभाग ने आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सचेत किया है।

घायलों को 500 रुपए की तत्काल राहत राशि दी

लोमड़ी पागल हो गई है, जिसके चलते वह जगह-जगह हमला कर रही है। विभाग ने घायलों को 500 रुपए की तत्काल राहत राशि दी है। वन विभाग के अनुसार इस घटना के बाद आसपास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है। उन्हें जंगल में न जाने की सलाह दी जा रही है।

Suraj Makkad

Editor in Chief

Suraj Makkad

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button