छत्तीसगढ़

भाजपा का संगठन चुनाव : 50 से कम सदस्य होने पर नहीं हो पाएगा बूथों में चुनाव

रायपुर। प्रदेश भाजपा में संगठन चुनाव की तैयारी प्रारंभ हो गई है। इसके लिए सभी जिलों में चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। अगले माह सदस्यता अभियान के समाप्त होने के बाद सबसे पहले बूथ कमेटियों का चुनाव होगा, लेकिन इस चुनाव के लिए यह जरूरी है कि बूथ में कम से कम भाजपा के 50 सदस्य होने चाहिए, जिन बूथों में 50 से कम सदस्य होंगे, वहां पर बूथ कमेटियों का चुनाव नहीं हो सकेगा। सदस्यता अभियान में इस बात का खुलासा हुआ है कि भारी संख्या में ऐसे बूथ हैं, जहां 50 से कम सदस्य बने हैं। इसको लेकर पार्टी ने फरमान जारी किया है कि ऐसे बूथों में सदस्यता अभियान समाप्त होने से पहले हर हाल में 50 सदस्य बना लिए जाएं।

भाजपा का राष्ट्रीय स्तर के साथ प्रदेश में भी इस समय सदस्यता अभियान चल रहा है। इस अभियान के 15 ननंबर को समाप्त होने के बाद भाजपा का संगठन चुनाव प्रारंभ होगा। इसको लेकर राष्ट्रीय संगठन ने जहां राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव अधिकारी तय कर दिया है, वहीं सभी राज्यों में जिला स्तर पर चुना अधिकारी बना दिए गए हैं।

बूथों पर पहले होगा चुनाव

भाजपा के प्रदेश संगठन के लिए सबसे पहले बूथ स्तर पर चुनाव होगा। प्रदेश में करीब 25 हजार बूथ हैं। भाजपा ने सदस्यता अभियान में हर बूथ में 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। लेकिन अभी दिल्ली में जो सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक हुई उसमें यह बात सामने आई है कि प्रदेश में सैकड़ों बूथ ऐसे हैं जहां पर 50 से भी कम सदस्य बने हैं। ऐसे बूथों में बूथ कमेटियों का चुनाव ही नहीं हो सकेंगे। भाजपा के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में कई बूथ ऐसे हैं जहां पर मतदाताओं की संख्या बहुत कम है। ऐसे बूथों को छोड़कर ज्यादा संख्या वाले बूथों में हर हाल में सदस्यता अभियान समाप्त होने से पहले 50 सदस्य बनाने के लिए कहा गया है। जहां पर सदस्यता अभियान के बाद भी 50 सदस्य नहीं बन पाएंगे उन बूथों में चुनाव नहीं होगा। बूथों में चुनाव के लिए 20 से 30 नवंबर की समय सीम तय की गई है। इसके बाद मंडल और फिर जिलों में चुनाव होंगे। अंत में प्रदेशाध्यक्ष का फैसला होगा। सभी राज्यों में प्रदेश संगठन के चुनाव के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।

Suraj Makkad

Editor in Chief

Suraj Makkad

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button