छत्तीसगढ़

नो योर आर्मी : रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होगा कार्यक्रम का आयोजन, 50 से ज्यादा हथियारों की लगेगी प्रदर्शनी

रायपुर में नो योर आर्मी कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन सुबह 10 से 5 बजे तक साइंस कॉलेज मैदान में होगा।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नो योर आर्मी कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन सुबह 10 से 5 बजे तक साइंस कॉलेज मैदान में होगा। इसके लिए तैयारियां जारी है।

इस आयोजन में लगभग 500 जवान सैन्य बलों का रणनीतिक कौशल दिखाएंगे। भीष्म टैंक,  950 गोलियां दागनी वाली राइफल और 50 से ज्यादा हथियारों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। भारतीय सेना खुखरी डांस दिखाएगी और छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। दंतेवाड़ा के बच्चे करेंगे सेना के साथ घुड़सवारी करेंगे। जिला प्रशासन ने ज्यादा से ज्यादा छात्रों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

सैन्य समारोह के लिए भीष्म टैंक और अन्य आर्टिलरी पहुंचे रायपुर

बता दें कि, भव्य सैन्य समारोह के लिए आज भारतीय सेना के भीष्म टैंक और अन्य आर्टिलरी रायपुर पहुंचे। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय जोरा के मुख्य गेट पर कलेक्टर ने स्वागत किया। रैली के रूप में टैंक और सैन्य उपकरणों को तेलीबांधा,  मरीन ड्राइव,  कलेक्ट्रेट,  जयस्तंभ,  आश्रम चौक होते हुए साइंस कॉलेज मैदान तक लाया जाएगा।

Shreyansh baid

Editor in Chief

Shreyansh baid

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button