छत्तीसगढ़

गरज-चमक के साथ बारिश और गिर सकती है बिजली: बिलासपुर में शुक्रवार को 24 MM बरसात, पारा 31 डिग्री के पार, बढ़ी उमस और गर्मी

बिलासपुर/ बिलासपुर में आज भी बारिश की संभावना जताई गई है। एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। न्यायधानी में शुक्रवार का दिन सावन और भादो जैसा रहा। दिन की शुरूआत रिमझिम फुहारों से हुई। दिन चढ़ने के साथ आसपास ग्रामीण अंचल में हल्की वर्षा हुई। शहर में खंड वर्षा जैसी स्थिति भी बनी रही। शुक्रवार को दोपहर तक मौसम सामान्य रहा, जिसके चलते टेम्परेचर 31 डिग्री के पार हो गया। दोपहर में गर्मी और उमस ने बेहाल किया। दोपहर बाद जमकर बारिश हुई, लेकिन इससे उमस कम नहीं हुई। शुक्रवार को 24.5 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड दर्ज हुआ।

Shreyansh baid

Editor in Chief

Shreyansh baid

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button