छत्तीसगढ़

मौसम का हाल: छत्तीसगढ़… उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून की विदाई शुरू

 रायपुर/ बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण 25 सितंबर को रायपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में बारिश होगी। 26 सितंबर को सिर्फ उत्तरी छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां तेज रहेंगी और बारिश होगी। 27 से बारिश की गतिविधियां कम होंगी। इसी के साथ अब मानसून की विदाई का काउंट-डाउन शुरू होगा। मंगलवार से उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों से मानसून विदा हो रहा है। यह धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। वैसे छत्तीसगढ़ से मानसून की वापसी 20 अक्टूबर के बाद होने की संभावना है। राजस्थान, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। प्रदेश में समुद्र से आ रही नमी के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के दक्षिण और मध्य हिस्से में बारिश हुई। कोमाखान में सबसे ज्यादा 50 मिमी पानी गिरा। बागबाहरा, आरंग, सोनाखान में 40, कवर्धा, महासमुंद, कुंडा, पलारी, लैलूंगा, पखांजूर, नवागढ़, दुर्गकोंदल, अभनपुर में 30, कटेकल्याण, खड़गांव, पिथौरा, कोंटा, कसडोल, छुरा, बसना, गोबरानवापारा, दरभा, मानपुर, बेलरगांव सहित अधिकांश स्थानों पर 20 मिमी और उससे कम बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मानसून की सक्रियता मुख्य रूप से बस्तर, रायपुर संभाग में रही।

बुधवार को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधियां तेज रहेंगी। उत्तरी आंध्रप्रदेश और दक्षिणी ओडिशा से लगे हुए बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह 27 सितंबर से कमजोर होने लगेगा। इससे बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। प्रदेश में आसमान साफ होने लगेगा।

Shreyansh baid

Editor in Chief

Shreyansh baid

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button