छत्तीसगढ़

बिलासपुर का कांग्रेस नेता महीनों फरार के बाद पुलिस गिरफ्त में खुदकुशी के लिए उकसाने व जमीन कब्जे का आरोपी

बिलासपुर। कांग्रेस नेता तैय्यब हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी कर रहा थालेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। तैय्यब हुसैन पर आत्महत्या के लिए उकसाने और जमीन कब्जा करने के कई गंभीर आरोप हैं।

तैय्यब हुसैन और उनके सहयोगी कांग्रेस नेता अकबर खान पर आरोप है कि उन्होंने सकरी निवासी सिद्धांत नागवंशी और चांटीडीह निवासी रजब अली को इतना प्रताड़ित किया कि उन्होंने आत्महत्या कर ली। रजब अली ने अक्टूबर 2022 को चांटीडीह स्थित अपने घर के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने एक सुसाइड नोट छोड़ा थाजिसमें अकबर खान और तैय्यब हुसैन की प्रताड़ना का जिक्र था।

तैय्यब हुसैन की गिरफ्तारी लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। पुलिस ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर रखा था। मंगलवार को सिविल लाइन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके पहलेअकबर खान को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

तैय्यब हुसैन पर ृजमीन कब्जा करने और जातिगत गालियां देने के भी आरोप हैं। तीन साल पहलेमगरपारा निवासी संध्या बंजारे ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि तैय्यब हुसैन और उनके साथियों ने उनके घर पर धमकी दी थी और जातिगत अपमान किया था। इस मामले में भी पुलिस ने उनके खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

Shreyansh baid

Editor in Chief

Shreyansh baid

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button