छत्तीसगढ़

CM साय बोले-दुर्ग रेंज पुलिस को और मेहनत की जरूरत: कहा-बिलासपुर रेंज में काम अच्छा, पर संतोष नहीं करना; कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन

रायपुर/  रायपुर में चल रही कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस का आज (शुक्रवार को) दूसरा दिन है। CM साय ने कहा कि,  बिलासपुर रेंज में अपराधों में कमी आई है, लेकिन संतोष नहीं करना है। हमारी सरकार सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं CM ने दुर्ग और राजनांदगांव रेंज पुलिस को और मेहनत करने की जरूरत बताई।

कॉन्फ्रेंस के पहले दिन जिलों के कलेक्टर के साथ हुई मीटिंग में CM विष्णुदेव साय ने अफसरों को फटकार लगाई। उन्होंने अफसरों को भाषा पर संयम रखने को कहा। खासकर CM के निशाने पर सारंगढ़, खैरागढ़, बस्तर और रायगढ़ के कलेक्टर रहे। उन्होंने जनता के काम ढंग से नहीं होने पर नाराजगी जताई।

पहले दिन क्या क्या हुआ?

आमतौर पर सहज और सरल रहने वाले CM साय ने कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कड़े तेवर दिखाए। सभी जिला कलेक्टर को दो टूक कहा- भाषा पर संयम रखें, ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें, नहीं तो मैं करूंगा। दरअसल, पिछले दिनों बिलासपुर और राजनांदगांव में अफसरों ने छात्राओं को जेल भेजने की धमकी दी थी।

वहीं राजस्व मामलों को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई। CM ने कहा बोले- छोटे-छोटे कामों को लेकर उन्हें सीएम हाऊस तक आना पड़ रहा है। जनता भटक रही है, ये बर्दाश्त नहीं। साथ ही राजस्व मामलों को तेज गति से निपटाने के निर्देश दिया।नागरिक छोटी-छोटी त्रुटि के लिए भटकते रहते हैं। जल्द से जल्द निराकरण हो इसका ख्याल रखें।

Shreyansh baid

Editor in Chief

Shreyansh baid

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button