Breaking News

यूपी की बस नेपाल में नदी में गिरी: 14 यात्रियों की मौत, 40 लोग सवार थे; पोखरा से काठमांडू जाते समय हादसा

गोरखपुर/काठमांडू/ उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की एक बस शुक्रवार (23 अगस्त) को नेपाल की मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। इसमें 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। 14 की मौत हो गई है। इनमें एक बच्चा भी है। 31 लोग घायल हैं। इनमें 5 की हालत गंभीर है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस नेपाल के पोखरा से काठमांडू जा रही थी। बस में सवार ज्यादातर यात्री महाराष्ट्र के थे। सभी नेपाल घूमने गए थे। हादसा शुक्रवार सुबह 11.30 बजे नेपाल के तनहुन जिले में हुआ।नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल सेना सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

बस हादसे की तस्वीरें…

बस के ड्राइवर और कंडक्टर, दोनों की बस हादसे में मौत हुई है।

बस के ड्राइवर और कंडक्टर, दोनों की बस हादसे में मौत हुई है।

यूपी के राहत आयुक्त ने बताया कि अब तक 31 लोगों बचाया गया है। इनमें 14 बेहोश थे।

यूपी के राहत आयुक्त ने बताया कि अब तक 31 लोगों बचाया गया है। इनमें 14 बेहोश थे।

नेपाली सेना, पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

नेपाली सेना, पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

सड़क से नीचे गिरने के कारण बस की छत उड़ गई। नेपाल पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू किया।

सड़क से नीचे गिरने के कारण बस की छत उड़ गई। नेपाल पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू किया।

तनहुन पुलिस के मुताबिक, बस में फंसे करीब 25 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। इनमें 16 यात्री घायल हैं।

तनहुन पुलिस के मुताबिक, बस में फंसे करीब 25 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। इनमें 16 यात्री घायल हैं।

सड़क से नदी की गहराई लगभग 150 मीटर बताई जा रही है। रोपवे की मदद से घायलों को सड़क की तरफ पहुंचाया जा रहा है।

सड़क से नदी की गहराई लगभग 150 मीटर बताई जा रही है। रोपवे की मदद से घायलों को सड़क की तरफ पहुंचाया जा रहा है।

महाराष्ट्र से 3 बसें नेपाल यात्रा पर गई थीं
गोरखपुर डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि हादसे का शिकार हुई बस गोरखपुर के केसरवानी टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी की है। बस का नंबर UP-53 FT 7623 है। यह गोरखपुर के धर्मशाला बाजार इलाके में रहने वाले सौरभ केसरवानी की पत्नी शालिनी केसरवानी के नाम पर रजिस्टर्ड है।

महाराष्ट्र से करीब 4 महीने पहले केसरवानी ट्रेवल्स की 3 बसों की नेपाल जाने के लिए बुकिंग हुई थी। लगभग 110 लोगों को लेकर तीनों बसें 20 अगस्त को नेपाल पहुंचीं। 29 अगस्त को बसों की वापसी होनी थी।

इससे पहले ही एक बस आज नदी में गिर गई। बस के ड्राइवर और कंडक्टर की भी हादसे में मौत हुई है। बताया जा रहा है कि दूसरी बस में सवार लोग नेपाल के मुगलिंग में रुके हुए हैं। उनसे संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।

Suraj Makkad

Editor in Chief

Suraj Makkad

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button