छत्तीसगढ़

शबरी-गोदावरी नदी उफान पर..छत्तीसगढ़ से आंध्र-तेलंगाना का संपर्क कटा: कांकेर में मकान ढहने से मासूम की मौत; कोंडागांव में बाइक समेत बहा युवक

रायपुर/ बस्तर संभाग में बीते 10 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। कोंटा से होकर बहने वाली शबरी और आंध्र के भद्राचलम में गोदावरी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। दोनों नदियों में आई बाढ़ के कारण छत्तीसगढ़ का संपर्क आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से कट गया है। इस साल तीसरी बार गोदावरी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा है। रविवार देर शाम गोदावरी नदी का जलस्तर 49 फीट रिकॉर्ड किया गया जबकि शबरी का जलस्तर 14.340 मीटर दर्ज किया गया।

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले तीन दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 30 जुलाई से 1 अगस्त तक प्रदेश के सभी जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ आज बौछारें पड़ सकती हैं।

Shreyansh baid

Editor in Chief

Shreyansh baid

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button