Aaj Ka Rashifal 30 April 2024: इन 5 राशि वालों के लिए बेहद मंगलकारी रहेगा आज का दिन, बजरंगबली की मिलेगी विशेष कृपा

Aaj Ka Rashifal 30 April 2024: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और मंगलवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। आज रात 10 बजकर 23 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 9 तक उत्तरा षाढा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। मेहनत से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज स्टूडेंट्स को नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। बड़ों का सहयोग आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। लम्बे समय से रूके हुए सरकारी काम आज पूरे हो जायेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। दोस्तों की सलाह आज आपके बहुत काम आयेगी, इनकी वजह से आप सफल होंगे।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 8
वृष राशि-
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपके प्रयासों से परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। लेकिन सिर्फ इतना ध्यान रखना है कि किसी भी कार्य को करने से पहले उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर विचार अवश्य करें। आज विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई और करियर से संबंधित गतिविधियों को लेकर गंभीर रहेंगे। अपरिचित लोगों पर बिल्कुल भी भरोसा ना करें। व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी।
- शुभ रंग- केसरिया
- शुभ अंक- 7
मिथुन राशि-
आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ भी सकती हैं। हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। जल्द ही कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिलेगी, जिनको आप अच्छी तरह से निभाएंगे। आपको अपनी मनपसंद कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आयेगा। आज आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बनेंगे।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 3
कर्क राशि-
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आज आपके लिए कोई फैसला करना कठिन होगा। ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कैंसिल हो जायेगा। आज आपका मन अध्यात्म की ओर रहेगा, आप धार्मिक समारोह का आयोजन करवा सकते है। आज आपको उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 2
सिंह राशि-
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपके काम की प्लानिंग सफल होगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुये कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे। साथ ही आपको बॉस का पूरा-पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 4
कन्या राशि-
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आज घर में नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। साथ ही रिश्तेदारों की आवा-जाही बनी रहेगी। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा और आपको ख्याति मिलेगी। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलाएगी।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 6
तुला राशि-
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज कारोबारी गतिविधियों में फाइनेंस का ध्यान जरूर रखें। आज व्यवसायियों के साथ चल रहीप्रतिस्पर्धा से दूर रहें। आज नौकरी कर रहे लोगों को कार्यभार की अधिकता की वजह से ऑफिस में देर तक रुकना पड़ सकता है। आपके उत्तम व्यक्तित्व औरव्यवहार कुशलता की वजह से सामाजिक गतिविधियों में आपकी प्रतिभा खुलकर सामने आएगी। आज कोई व्यवसायिक यात्रा होने की संभावना है। आज आप पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 6
वृश्चिक राशि-
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर पर अचानक कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे। आज आपको किसी भी तरह के मामलों में उलझने से बचने की जरुरत है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। मेहनत के बल पर आपको काम में सफलता मिलेगी। अगर किसी को पैसा उधार दे रहे हैं, तो उससे संबंधित लिखित कार्रवाई करना जरूरी है। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति होगी।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 2
धनु राशि-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी विशेष सफलता को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे, जिसमे काफी हद तक सफल भी रहेंगे। आज अचानक कुछ खर्चे सामने आएंगे। फैसले लेने में दिक्कत आए तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य ले। निश्चित ही हल निकलेगा। फाइनेंस संबंधी मामलों में किसी भी तरह की समस्या आने पर किसी अनुभवी का मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा। जीवनसाथी आज आपके साथ घूमने के लिए कह सकते है। साथ ही किसी रेस्टोरेंट में लंच करने भी जाएंगे।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 3
मकर राशि-
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। सकारात्मक विचारधारा के लोगों के संपर्क में रहने का अवसर मिलेगा। आज अपनी मूल्यवान वस्तुओं को बहुत संभालकर रखें, साथ ही अनावश्यक बढ़ते खर्चों पर भी अंकुश लगाएं। आज छात्र अपने करियर संबंधी समस्याओं को सहपाठियों से शेयर करेंगे। अधिकतर व्यावसायिक काम समय पर निपट जाएंगे। परंतु कार्यभार की अधिकता अभी बनी रहेगी। आज आपका रुका हुआ पैसा मिल सकता है। व्यापार में लिए गए ठोस औरमहत्वपूर्ण निर्णय फायदेमंद साबित होंगे।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 9
कुंभ राशि-
आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलेगा औरखास काम बन जाने से मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी प्रकार की प्रॉपर्टी संबंधी अगर कोई मामला रुका हुआ है, तो आज वह पूरा हो जायेगा। आज सफलता पाने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। दूसरों की बातों पर विश्वास ना करके अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखेंगे तो आपका काम बन जायेगा। दूर रहकर नौकरी करने वालों को आज अपने परिवार वालों से मिलने का मौका मिलेगा। आज आपके व्यवहार से प्रभावित होकर, लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 1
मीन राशि-
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। बिजनेस में किसी प्रकार की लापरवाही न करें। हर काम योजना बनाकर पूरा करने की कोशिश करें। नौकरी कर रहे लोगों को कोई नयी जिम्मेदारी दी जा सकती है। जिसे आप बखुबी पूरा कर लेंगे। ध्यान रखिए कि घर की बात बाहर उजागर ना हो। आज आपको कोई खास उपलब्धि मिलने वाली है। इसलिए व्यवस्थित दिनचर्या बनाएं औरअपने कार्य के प्रति समर्पित रहे। छात्रों को अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 7
शेयर करें :-
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- More
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
- Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon



