Breaking Newsछत्तीसगढ़

मार्च में जीएसटी कलेक्शन 1.78 करोड़ रुपए तक पहुंचा, अब तक का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन

नई दिल्ली।वित्तीय वर्ष 2024.25 के पहले दिन देश की अर्थ व्यवस्था को लेकर गुड न्यूज सामने आई है। 31 मार्च में जीएसटी कलेक्शन में 11 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हुआ है। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि वस्तु व सेवा कर (GST Collection) संग्रह मार्च में सालाना आधार पर 11.5 प्रतिशत बढ़कर 1.78 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। वित्त मंत्रालय के अनुसार यह अब तक का दूसरा सबसे बड़ा जीएसटी कलेक्शन है।

अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के वित्तीय वर्ष के लिए सकल जीएसटी संग्रह 20.14 लाख करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 11.7 प्रतिशत अधिक है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए औसत मासिक सकल संग्रह 1.68 लाख करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वित्तीय वर्ष के 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक है।

वित्त मंत्रालय के जारी आंकड़ों में कहा गया है कि मार्च 2024 के लिए सकल वस्तु और सेवा कर जीएसटी राजस्व सालाना आधार पर 11.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1.78 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया। यह जीएसटी संग्रह का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। मंत्रालय के अनुसार कुल जीएसटी संग्रह में यह इजाफा घरेलू लेनदेन से जीएसटी संग्रह में 17.6 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि के कारण हुआ है।

 अप्रैल 2023 में अब तक का सबसे अधिक जीएसटी संग्रह 1.87 लाख करोड़ रुपए दर्ज किया गया था। मार्च 2024 के लिए रिफंड का जीएसटी राजस्व शुद्ध 1.65 लाख करोड़ रुपए रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 18.4 प्रतिशत अधिक है।

Shreyansh baid

Editor in Chief

Shreyansh baid

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button