विदेश

बड़वानी में नर्मदा परिक्रमा बस पलटी, 30 से ज्यादा घायल; 1 श्रद्धालु की मौत

बड़वानी
 जिला के पहाड़ी अंचल के बोकराटा खेतिया मार्ग पर शुक्रवार सुबह नर्मदा परिक्रमा वासियों से भरी स्लीपर बस पलट गई। डबल डेकर बस क्रमांक एमपी 46 जेड पी 7986 में बड़ी संख्या में महिला पुरुष तीर्थ यात्री सवार थे। घटना में 30 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। सूचना मिलते ही पुलिस अमला मौके पर पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार सुबह तीर्थ यात्राओं की बस बोकराटा से खेतिया की और रवाना हुई थी। इस दौरान करीब 9. 30 बजे ग्राम बायगौर क्षेत्र में यह हादसा हो गया।हादसे में मौत होने की जानकारी को लेकर पुलिस और प्रशासन द्वारा अभी अधिकृत कोई जानकारी नहीं दी गई है। घटना में घायल हो गंभीर घायलों को खेती अस्पताल भेजा गया है। बस में सवार तीर्थ यात्री विभिन्न स्थानों के निवासी हैं।

नर्मदा तीर्थ यात्री ओंकारेश्वर से बड़वानी आए थे और यहां से बोकराटा-खेतिया होकर महाराष्ट्र का प्रकाश की ओर रवाना हुए थे। तभी यह हादसा हो गया।

इसकी सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वही बड़वानी से ही बड़ी संख्या में लोग चार पहिया वाहन लेकर मौके पर रवाना हुए है।

बस एक और पलटने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस की मौजूदगी में घायलों को तत्काल बस से निकल गया और एंबुलेंस के माध्यम से खेतिया अस्पताल भेजा गया।

मौके मौजूद लोगों द्वारा रास्ते बांधकर बस को सीधा करने की भी कोशिश की जा रही है। वही पानसेमल से क्रेन मौके पर पहुंच रही हैं।

गुरुवार शाम राजघाट से रवाना हुए थे यात्री

उक्त बस में सवार परिक्रमा यात्री गुरुवार शाम हीं शहर के समीप पांच किलोमीटर दूर रोहिणी तीर्थ नर्मदा तट के बेकवाटर किनारे आरती पूजन कर पाटी की ओर रवाना हुए थे।

बोकराटा क्षेत्र में रात्रि विश्राम के के बाद आगे रवाना हुए थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। बस में कितने लोग सवार थे कहां-कहां के निवासी थे फिलहाल इसको लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

पहाड़ी क्षेत्र होने व नेटवर्क नहीं मिलने से परेशानी

दरअसल बोकराटा खेतिया के बीच मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलने की समस्या है। ऐसे में पुलिस प्रशासन को भी संपर्क करने में दिक्कत आ रही है। वही बोकराटा से पहाड़ी क्षेत्र को काटकर बनाया गया रोड घुमावदार वह घाट क्षेत्र का है।

Yogesh Bansal

Editor in Chief

Yogesh Bansal

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button