छत्तीसगढ़

बिलासपुर में कड़ाके की ठंड…11 डिग्री पर लुढ़का पारा: 2 दिन में 8 डिग्री कम हुआ तापमान, दिन में निकले स्वेटर-जैकेट, शीतलहर की संभावना

बिलासपुर/ बिलासपुर में पिछले 2 दिन में तापमान 8 डिग्री कम हो गया है। रात में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर लुढ़क गया। ऐसे में ठंड कंपकंपाने लगी है। रात के साथ ही अब दिन में भी ठंड महसूस होने लगी है, जिसके चलते लोग स्वेटर और जैकेट का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज होने के साथ ही शीतलहर चलने की संभावना जताई है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं का असर अब बिलासपुर में देखने को मिल रहा है।

मॉर्निंग वॉक करने वालों को परेशानी

बुधवार की तरह गुरुवार की सुबह भी बहुत तेज ठंड महसूस हुई। इसकी वजह से सुबह उठने वालों के साथ ही मॉर्निंग वॉक करने वालों को परेशानी हुई। धूप निकलने के बाद ठंड कम हुई, लेकिन दिन में तापमान ज्यादा नहीं चढ़ने और हवा चलने की वजह से ठंड का असर लोगों पर दिखा।

हालांकि, बुधवार की तुलना में गुरुवार को अधिकतम तापमान अधिक रहा और 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके बावजूद दोपहर के समय भी लोग हाफ स्वेटर और जैकेट में नजर आए। वहीं, रात में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा, जिसके चलते लोग ठंड में कांपते दिखे।

अब सताने लगी ठंड, धूप में बैठे दिख रहे लोग

तापमान गिरने के साथ ही ठंड में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले दो दिनों से रात को तेज ठंड महसूस हो रही है। गुरुवार की सुबह सर्द हवा चल रही थी, जिससे अधिक ठंड महसूस हुई। सुबह 9-10 बजे तक ठंडक बनी रहे।

इसके बाद लोग धूप में बैठे नजर आए, लेकिन दोपहर 4 बजे से फिर से ठंड बढ़ने लगी। अब अधिकांश लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। वहीं, मौसम में बदलाव का असर सेहत पर भी पढ़ रहा है। ठंड से बचने सुबह के साथ ही दोपहर और शाम को भी लोग धूप की तलाश करते नजर आए।

शीतलहर जैसी स्थिति, गिरेगा पारा

मौसम वेधशाला के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा का कहना है कि प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 13 एवं 14 दिसंबर को शीतलहर चलने या शीतलहर जैसी स्थिति रहने की संभावना है।

Shreyansh baid

Editor in Chief

Shreyansh baid

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button