छत्तीसगढ़

जमीन विवाद में चलाई गोली, महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

banduk

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइन इलाके में बुधवार की सुबह गोलीबारी हो गई। जमीन विवाद में गोली चलाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी जमीन विवाद को लेकर हुई बताई जा रही है। पता चला है कि, राजातालाब इलाके में हरदयाल सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की है। महिला फजिया मेमन को जमीन से खदेड़ने के लिए फायरिंग करना बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, जमीन विवाद में चलाई गई गोली किसी को लगी नहीं है। वहीं गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने गोली चलाने वाले हरदयाल सिंह नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को गोली चलाने के आरोपी ने बताया कि, उसने महिला को डराने के लिए हवाई फायरिंग की है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

Shreyansh baid

Editor in Chief

Shreyansh baid

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button