छत्तीसगढ़

निकाय चुनाव पर सियासत : शहरों में विकास नहीं होने के आरोप पर भड़के चंद्राकर, बोले- कांग्रेस ने तो केवल अपना विकास किया

bhajpa

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले विकास के कामों पर सियासत गरमा गई है। पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने भाजपा पर तंज कसा है। डहरिया में कहा कि, निकायों में कांग्रेस सरकार में 400 करोड़ के स्वीकृत कामों को  BJP सरकार ने निरस्त किया है। वहीं डिप्टी सीएम साव ने पलटवार करते हुए कहा कि, BJP सरकार में नगरीय निकायों में 2 हजार करोड़ से अधिक के काम हुए हैं।

ठप पड़ा है। कर्मचारियों को वेतन देने भी पैसा नहीं है। कांग्रेस सरकार में कभी निकायों की ऐसी हालत नहीं हुई थी। वहीं डिप्टी CM अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा कि, ऐसा कोई निकाय नहीं है, जहां एक साल में विकास कार्य न हुआ हो। कांग्रेस नेताओं को इटालियन चश्मा निकालकर देखना चाहिए। आगे साव ने कहा कि, आगे भी नगरीय निकायों में तेजी से विकास के कार्य होंगे।

कांग्रेस से सिर्फ अपना विकास किया- अजय चंद्राकर 

इस मामले में पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर ने भी कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस के नेताओं ने सिर्फ अपना विकास किया है। कांग्रेस के लोगों ने जादू की सड़क बनाई, बूढ़ातालाब बनाया है। ये विकास के काम किसके लिए किए गए सब जानते हैं। विधायक चंद्राकर ने दिल्ली में कुरुद के विकास कार्यों को लेकर मंत्रियों से मुलाकात की है। इस दौरान विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दिलाने को लेकर चर्चा की गई। वहीं मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर चंद्राकर ने कहा कि, यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है मुख्यमंत्री जब, जिसे चाहेंगे वह मंत्रिमंडल में शामिल होगा।

Shreyansh baid

Editor in Chief

Shreyansh baid

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button