छत्तीसगढ़

कुलपति की तलाश : खैरागढ़ संगीत विवि के लिए कुलपति तलाशने राज्यपाल ने बनाई तीन सदस्यीय समिति

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला एवं संगीत विवि के कुलपति चयन के लिए समिति गठित। राज्यपाल रमेन डेका ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति के अध्यक्ष रविंद्र नाथ कलिता को बनाया गया है। समिति में रायपुर- बिलासपुर संभाग आयुक्त महादेव कांवरे और प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। समिति कुलपति के लिए तीन नाम का पैनल अनुशंसा के साथ राज्यपाल को सौंपेगी।

विवादों के बाद हटाई गई थी कुलपति ममता चंद्राकर

इसी साल जून 2024 में इंदिरा कला संगीत विवि की कुलपति पद्मश्री ममता चंद्राकर को राज्यपाल ने उनके पद से हटा दिया था। चंद्राकर की नियुक्ति के बाद से उनको लेकर कई सवाल उठ रहे थे। उनके खिलाफ राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षक बीआर यादव ने सत्याग्रह कर मोर्चा खोल दिया था। जिसके बाद कार्रवाई की गई थी। वहीं लोकसभा चुनाव के दौरान भी कई कर्मचारियों के विद्रोह किए जाने की जानकारी मिली थी।

Shreyansh baid

Editor in Chief

Shreyansh baid

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button