देश

झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनना तय:56 सीटों पर बढ़त; हेमंत ने बच्चों साथ फोटो शेयर की, पत्नी कल्पना भी चुनाव जीतीं

रांची/ झारखंड विधानसभा चुनाव के रुझानों में हेमंत सोरेन की झामुमो का दोबारा सत्ता में आना तय हो गया है। 81 सीटों पर वोटों की गिनती के दौरान रुझानों में झामुमो गठबंधन ने 56 सीटों पर बढ़त बना ली है। यह आंकड़ा 41 के बहुमत से 15 सीट ज्यादा है।

भाजपा गठबंधन 24 सीटों पर आगे चल रहा है। अन्य 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

राज्य में 13 और 20 नवंबर को 81 सीटों पर मतदान हुआ था, 68% वोटिंग हुई। यह अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत है।

2019 विधानसभा चुनाव में JMM 30, कांग्रेस 16 और राजद ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। तीनों पार्टियों का गठबंधन था। तब मुख्यमंत्री JMM नेता हेमंत सोरेन बने थे। BJP को 25 सीटें मिली थीं।

काउंटिंग अपडेट्स…

  1. सरायकेला से पूर्व सीएम चंपाई सोरेन चुनाव जीते। धनवार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी चुनाव जीत गए हैं। गांडेय से हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना जीतीं। तीनों सीटों पर रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा बाकी है।
  2. हेमंत सरकार के 4 मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, बन्ना गुप्ता, हफिजुल हसन अंसारी, बेबी देवी और मिथिलेश ठाकुर पीछे चल रहे हैं।
  3. सोरेन परिवार के 2 कैंडिडेट बड़ी बहू सीता सोरेन (भाजपा) जामताड़ा और छोटे बेटे बसंत सोरेन दुमका सीट से पीछे चल रहे हैं। हेमंत सोरेन ही बरहेट से आगे चल रहे हैं। छोटी बहू कल्पना सोरेन गांडेय से जीत गई हैं।
Shreyansh baid

Editor in Chief

Shreyansh baid

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button