Breaking News

बस्तर फाइटर के जवान ने की आत्महत्या : खुद के पिस्टल से मारी गोली, मचा हड़कंप

फरसगांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में बस्तर फाइटर के एक जवान ने घर में खुद के पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान का नाम हरिलाल नाग बताया जा रहा है। वह कोंडागांव जिले के धनोरा थाने में पदस्थ था। उरंदाबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बारदा की है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, जवान हरिलाल नाग ने रात में सोते समय अपने सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसने ऐसा क्यों किया इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। वहीं जवान की मौत के बाद से घर पर मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुछ महीने पहले एसएसबी जवान ने भी की थी आत्महत्या

वहीं कुछ महीने पहले कांकेर में नक्सल मोर्चे पर तैनात SSB जवान राकेश कुमार ने आत्महत्या कर ली थी। उसने भी खुद के सर्विस रायफल से गोली मारकर अपनी जान ली थी। मृतक जवान मेरठ का रहने वाला था। वह कांकेर जिले के कोसरोंडा 33 BN कैम्प में तैनात था। जवान ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण नहीं पता चल सका है।

Suraj Makkad

Editor in Chief

Suraj Makkad

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button