छत्तीसगढ़

रायगढ़ में धर्मांतरण…पुलिस ने 7 को हिरासत में लिया: घर में 15 से ज्यादा महिलाएं कर रही थी प्रार्थना; हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

रायगढ़/ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। रविवार की सुबह मिट्ठुमुड़ा क्षेत्र के एक घर में 15 से ज्यादा महिलाएं प्रार्थना कर रही थी। इसकी जानकारी हिंदू संगठनों को लगी तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया है, उसने पूछताछ की जा रही है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह 10 बजे मिट्ठुुमुड़ा क्षेत्र में संतोष चौहान के घर में प्रार्थना सभा चल रही थी। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग और भाजपा नेता मौके पर पहुंचे। आरोप है कि प्रार्थना सभा के बहाने महिलाओं का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।

घर के बाहर हिंदू संगठन के लोगों की भीड़।

घर के बाहर हिंदू संगठन के लोगों की भीड़।

3 महिलाओं समेत 7 लोगों को हिरासत में लिया

पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे और घर से 4 पुरूष और 3 महिलाओं को हिरासत में लिया। सभा को पुलिस थाना लेकर गई है। आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस ने घर से सामान भी जब्त किया है।

पुलिस ने घर से सामान भी जब्त किया है।

लंबे समय से मिल रही थी जानकारी

हिंदू संगठन से जुड़े अंशु टूटेजा ने बताया कि पिछले कुछ समय से यह जानकारी मिल रही थी कि मिट्ठुमुड़ा क्षेत्र में संतोष चौहान के घर में धर्मांतरण कराया जा रहा है। जिसके बाद रविवार सुबह सूचना मिली कि काफी संख्या में महिलाएं यहां हैं और घर के बाहर तक उनकी आवाज आ रही थी। उन्होंने बताया कि अपने धर्म को अच्छा बताकर दूसरे धर्म विशेष को कमजोर बताया जा रहा था।

मामले की सूचना जूटमिल पुलिस को दी गई। तब पुलिस भी मौके पर पहुंची और घर के अंदर करीब 15-20 महिलाएं थी। उनका कहना है कि धर्मांतरण जैसे मामले में दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

Shreyansh baid

Editor in Chief

Shreyansh baid

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button