छत्तीसगढ़

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दीपावली पर्व अपने गृह ग्राम बगिया में परिवार के साथ मनाने के लिए रवाना हो गए हैं। उनहोंने रवानगी से पहले समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके सुख-समृद्धि की कामना की है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दीपावली पर्व अपने गृह ग्राम बगिया में परिवार के साथ मनाने के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि, दीपावली का पर्व भगवान राम के लंका विजय के उपरांत अयोध्या वापसी का प्रतीक है। जब उनके स्वागत में पूरे नगर में दीप जलाए गए थे। इस वर्ष की दीपावली विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि लगभग 500 वर्षों के बाद भगवान श्रीराम अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं।

सीएम की प्रदेशवासियों से आग्रह, दीपावली उल्लास और सौहार्द के साथ मनाएं

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि इस दीपावली पर्व को उल्लास और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि यह पर्व समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है। जो हमारे जीवन में आनंद और उजाला लाता है। उन्होंने कामना की,कि विकास की यह रोशनी छत्तीसगढ़ के हर गाँव और हर घर तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के बीच परस्पर स्नेह और भाईचारे को और अधिक मजबूत बनाने की अपील की। श्री साय ने कहा कि माता लक्ष्मी की कृपा से छत्तीसगढ़ प्रदेश धन-धान्य से परिपूर्ण रहे और यहां की जनता सुख-समृद्धि का आनंद उठाए।

Shreyansh baid

Editor in Chief

Shreyansh baid

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button