छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना में 3.5 करोड़ की गड़बड़ी: 600 हितग्राहियों का पैसा दूसरों के खातों में ट्रांसफर किया; इनमें जनपद कर्मचारी और उनके रिश्तेदार

सरगुजा/ सरगुजा जिले के मैनपाट ब्लॉक में पीएम आवास योजना में 3.5 करोड़ रुपए से ज्यादा की हेराफेरी की गई है। साल 2016 से 2023 तक स्वीकृत आवासों की राशि में यह गड़बड़ी सामने आई है। अब तक मैनपाट में 7500 पीएम आवास स्वीकृत हुए हैं। इनमें करीब 600 से ज्यादा हितग्राहियों की राशि दूसरों के खाते में ट्रांसफर कर दी गई।

इस गड़बड़ी में जनपद पंचायत के कर्मचारी शामिल हैं। जनपद कर्मचारियों के रिश्तेदारों के खाते में भी राशि ट्रांसफर हुई है। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने इसकी जांच कराने के लिए कहा।

Shreyansh baid

Editor in Chief

Shreyansh baid

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button