छत्तीसगढ़
रिहायशी इलाकों में जंगली जानवरों का आतंक : घर पर सो रही वृद्धा को उठा ले गया तेंदुआ, 100 मीटर दूर पहाड़ी में मिला शव

कांकेर। अब जंगली जानवर रिहायशी इलाकों की तरफ रूख करने लगे हैं। प्रदेश के कई इलाकों से हाथियों के उत्पात की खबरें सामने आती रहती हैं। वहीं कांकेर जिले में तेंदुए का कहर जारी है। पालतू जानवरों को अपना शिकार बनाने वाला तेंदुआ अब इंसानों पर भी हमला करने लगा है। ताजा मामला नरहरपुर वन परिक्षेत्र का है। दरअसल, चनार गांव में देर रात कच्चे मकान का दरवाजा तोड़कर एक तेंदुआ 75 वर्षीय महिला को उठाकर ले गया। सुबह महिला का क्षत-विक्षत शव घर से 100 मीटर दूर पहाड़ी में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं गांव के लोगों से अपील की गई है कि, जंगल की तरफ न जाएं।
